जमशेदपुर : राज्य में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला स्तरीय NCORD (नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर) की समीक्षा बैठक में अहम निर्देश दिए गए। बैठक में चिह्नित 10 हॉटस्पॉट पर निगरानी बढ़ाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। बैठक में नशे के अवैध कारोबार पर नियंत्रण के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत करने तथा संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसका उद्देश्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है।
नशे के खिलाफ अभियान में आम लोगों से सहयोग की अपील
नशे के विरुद्ध अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आम लोगों की भागीदारी को जरूरी बताया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें मादक पदार्थों की अवैध बिक्री या तस्करी से संबंधित कोई जानकारी मिलती है, तो वे संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर इसकी सूचना दें।
सूचना देने के लिए संपर्क करें:
- टोल फ्री नंबर: 112
-
पुलिस कंट्रोल रूम: 0657-2431028
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। राज्य में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने आम जनता से सतर्क रहने और पुलिस को सहयोग करने की अपील की है।


