जमशेदपुर : दीपावली के अवसर पर मिलावट से बचाव और लोगों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा ने ‘शुद्ध मिठाई, स्वस्थ दिवाली’ अभियान शुरू किया है। संस्था पिछले 50 वर्षों से इस परंपरा को निभाती आ रही है। इस वर्ष भी नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर मिठाइयां एवं राजस्थानी व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे।
शाखा के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि समाज को उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। इस बार काजू बर्फी, दिलखुशहाल, महीनदाना लड्डू, भुजिया, सुहाली, दालमोठ, कचौड़ी, राजस्थानी माठी सहित कई पारंपरिक मिठाइयां एवं नमकीन उपलब्ध रहेंगी।
मिठाइयों का वितरण 5 एवं 6 नवंबर को सुबह 10 बजे से साकची स्थित जैन भवन में किया जाएगा। शहरवासियों की सुविधा के लिए साकची, मानगो, बिष्टुपुर, आदित्यपुर, कदमा, जुगसलाई, सोनारी, गोलमुरी एवं काशीडीह में ऑर्डर केंद्र बनाए गए हैं।
ऑर्डर एवं जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9835169380, 9304099398 और 7766944344 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस आयोजन में शाखा के सचिव बबलू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी, संयोजक ओमप्रकाश रिंगसिया सहित सांवरमल अग्रवाल, सीताराम देबुका, निर्मल पटवारी, बजरंग अग्रवाल एवं पंकज संघी समेत अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संस्था ने शहरवासियों से शुद्धता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए अभियान से जुड़ने की अपील की है।



