जमशेदपुर। गोलमुरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को डिमना की खूबसूरत वादियों में वनभोज का आनंद लिया।नववर्ष पर आयोजित वनभोज में गोलमुरी क्षेत्र के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया व जमकर मस्ती की। कार्यकर्ताओं ने स्वादिष्ट व लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। वहीं, डिमना लेक के तटों पर भ्रमण कर फ़ोटो भी खिंचवाई। समारोह स्थल पर मनोरंजन के इंतेजाम भी किए गए थे। डीजे पर बज रहे संगीत पर कार्यकर्ता जमकर थिरके। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और संगठित रहने का संकल्प लिया।
Advertisements

वनभोज को सफल बनाने में पप्पू उपाध्याय, प्रोबिर चटर्जी राणा, बंटी अग्रवाल, अमिश अग्रवाल, बंटी सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, मोहम्मद इकबाल, रंजीत सिंह समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
