जमशेदपुर : गुरुवार देर शाम हरियाणा पुलिस जुगसलाई पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी, हरियाणा पुलिस के साथ जुगसलाई पुलिस पदाधिकारी भी थे, उन्होंने आज पुरानी बस्ती रोड मच्छी मोहल्ला निवासी मोहम्मद फहीम और जुगसलाई होमा लाइन के पीछे वहीद अहमद अंसारी के घर पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया हालांकि इस संबंध में पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर रही है…..सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनके द्वारा नाम बदलकर लोगों से करोड़ रुपए की ठगी की गई, इनके पास से पुलिस ने जेवरात समेत नगद भी बरामद किए है, हालांकि पुलिस इनके नेटवर्क को खंगालने का प्रयास कर रही है इनके साथ-साथ इनके गिरोह में और कौन-कौन हैं इस संदर्भ में भी पुलिस सारी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

