जमशेदपुर : भगवान जगन्नाथ आज मौसी बाड़ी से वापस अपने स्थान पर आ गए, वैसे वापसी रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हो पूजा अर्चना कर भगवान जगन्नाथ का रथ पुण्य के भागी बने, वैसे भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र का दर्शन कर लोग धन्य हो गए, आपको याद दिला दें कि 19 जून के दिन रथ यात्रा हुई थी उस दिन के10 वे दिन भगवान स्वस्थ होकर मौसी बाडी से वापस अपने स्थान पर आ गए वही भक्त नाचते गाते झूमते भक्त भगवान जगन्नाथ के जयकारा लगाते मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की, वैसे यह नजारा जमशेदपुर में 5 जगहों पर देखने को मिला जहां भक्त भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा की वापसी में शामिल हुए और पुण्य के भाग बने, वैसे भक्तों को इस दिन का काफी बेसब्री से इंतजार होता है कि भगवान स्वस्थ होकर जब वापस अपने स्थान पर लौटेंगे तो भगवान का दर्शन होगा।

