जमशेदपुर : नीतिबाग कॉलोनी की महिलाओं द्वारा पटेल नगर प्रीतम पार्क क्लब हाउस में रिमझिम बरसे सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत देवाधिदेव महादेव के पूजन अर्चन के साथ हुई। इसके बाद सभी ने मिलकर केक काटा। वहां उपस्थित सदस्यों ने सावन के गीत गाए जिससे पूरा माहौल भक्ति में हो गया। महिलाओं ने कई तरह के खेल भी खेले और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई।
Advertisements

Advertisements

Advertisements


कार्यक्रम में मुख्य रूप से चैतली सिंह, के लता रानी, गीता सिंह, नीलू सिंह, सीमा, शिवानी मल्लिक, पियाली, शिल्पा, गुड़िया मिश्रा, संतोसी सिंह, आरती सिंह, अनीता, सीमा, मीणा सिंह, निशा सिंह, नेहा, सबिता, सुनीता, सोमपा, रजनी, संगीता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
