जमशेदपुर : सिख धर्म के दसवें गुरु,खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर टेल्को गुरुद्वारा से निकले नगर कीर्तन में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने टेल्को से लेकर गोलमुरी तक विभिन्न स्थानों पर संगत की सेवा की,
Advertisements
Advertisements

दिनेश कुमार ने कहा की जमशेदपुर में सिख समाज से अन्य समाजों को सीख लेने की जरूरत है नगर कीर्तन में हजारों हजारों की भीड़ रहने के बावजूद ना तो पुलिस प्रशासन को मेहनत करने की जरूरत पड़ती है और ना ही संगत की भीड़ अपनी राह भटकती है
वो अपने मार्ग पर बस गुरु घर का नाम लेते हुए शांति पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाह करती है।
