
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी कौशल किशोर ने रविवार देर रात 12 थानों के लिए नए थानेदारों की लिस्ट जारी कर दी है. इसको लेकर सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है. आलोक कुमार दुबे को बर्मामाइंस का थाना प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा मधुसूदन डे घाटशिला, राम बाबू मंडल एमजीएम, निरंजन कुमार मानगो, नित्यानंद प्रसाद जुगसलाई, संजय कुमार मालवीय गोलमुरी, कुमार सरयू आनंद सोनारी, प्रवेश चंद्र सिन्हा बागबेड़ा, शैलेंद्र टेल्को, उमेश कुमार ठाकुर बिष्टुपुर, राकेश कुमार सिंह आजादनगर और फैज अहमद को परसुडीह का थानेदार बनाया गया है. सभी थानेदारों को अविलंब थाना प्रभार लेने का आदेश दिया गया है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements




Advertisements

Advertisements

Advertisements

