रांची : एक महीने के भीतर दो मुख्यमंत्री को जेल जाना पड़ा। एक जमीन घोटाले में ED के शिकंजे में है, तो दूसरे शराब घोटाले में…। दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी के बाद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) से फोन पर बात की। कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में पूरा झारखंड केजरीवाल जी के साथ खड़ा है।
कल्पना सोरेन ने लिखा, ”अभी अरविंद केजरीवाल जी की धर्म पत्नी सुनीता केजरीवाल जी से बात कर उन्हें साहस देने का प्रयास किया। एक साथी के रूप में मैं उनकी परेशानियों को समझ सकती हूं। ”
Advertisements

Advertisements

Advertisements

