रांची : डेंगू एक गंभीर वायरल बीमारी है, जो एडीज़ (Aedes) मच्छर के काटने से फैलती है। यह मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपता है तथा दिन के समय अधिक सक्रिय रहता है। थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर डेंगू जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।
Advertisements

Advertisements
डेंगू के प्रमुख लक्षण
- तेज बुखार
- सिरदर्द
- आंखों के पीछे दर्द
- शरीर एवं जोड़ों में तेज दर्द
- अत्यधिक कमजोरी
- त्वचा पर लाल चकत्ते
बचाव के उपाय
- घर और आसपास पानी जमा न होने दें।
- कूलर, टंकी, गमले और पुराने टायरों की नियमित सफाई करें।
- पूरे बाजू के कपड़े पहनें।
- मच्छरदानी एवं मच्छररोधी क्रीम का प्रयोग करें।
- लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
जनहित में संदेश
न्यूज़ का उद्देश्य केवल खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और सुरक्षित बनाना भी है। क्योंकि आप स्वस्थ रहेंगे, तभी हमारा परिवार, समाज और शहर स्वस्थ रहेगा। हम समय-समय पर स्वास्थ्य, जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
“आपकी जागरूकता, हमारी ज़िम्मेदारी”
