जमशेदपुर : बर्मामाइंस में इन दिनों सांड का आतंक फैल गया है. इसका एक नजारा बुधवार शाम को देखने को मिला जहां केरला पब्लिक स्कूल के पास सांड ने एनटीटीएफ के छात्र निशांत कुमार पर हमला कर दिया. स्थानीय लोगों ने निशांत को बचाने की भी कोशिश की पर सांड निशांत पर हमला करता रहा. अंत में सांड ने अपना सिंह निशांत को जांघ में घुसा दिया जिससे निशांत गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निशांत को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार निशांत अपने साथी के साथ जा रह था. उसने सांड को देखा और अपनी टिफिन में रखे रोटी को सांड को खिलाने चला गया. इसी बीच सांड ने अचानक से उसपर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Advertisements

Advertisements

Advertisements

