छत्रपति संभाजीनगर : महाराष्ट्र के जालना जिले के कदवंची गांव के पास दो कारों में हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुआ। हादसे के समय नागपुर से मुंबई जा रही एक एक को विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार उछलकर एक्सप्रेसवे पर लगे बैरिकेड पर जा गिरी, जिससे इन कारों में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार यात्री घायल हो गए।
मृतकों की नहीं हुई शिनाख्त…..
घायल यात्रियों को जालना के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल रहा है। इस बीच, दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल, समृद्धि राजमार्ग पुलिस और जालना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

