जमशेदपुर : बिरसानगर में जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आजादी के 75 वें वर्षगाँठ के अवसर पर प्रभात फेरी सह जनजागरण अभियान चलाया गया जिसमे देश की आन, बान और शान पवित्र तिरंगे को अपने हाँथों में लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों संग प्रभात फेरी के माध्यम से बिरसानगर के आम जनमानस को हर-घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और हर घर में तिरंगा लगाने को जागरूक किया गया।
Advertisements

Advertisements

इस दौरान मुख्य रूप से जय प्रकाश सिंह, बोल्टू सरकार, बबलू गोप, खोखन पांडे, मृणाल बनर्जी, मुकेश मिश्रा, गौतम दास, रामबिलास सिंह, शंभू रविदास, श्रीकांतों कर्मकार बप्पी, मीरा साहू, ममता भूमिज, सीमा दास, सुशीला साहू आदि शामिल हुए।

Advertisements

