जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत बाराद्वारी स्थित कुम्हारपाड़ा के समीप डॉ अभिषेक चाइल्ड केयर अस्पताल में 15 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा. मृत बच्चे का नाम डी.शाहिल है और उसके परिजन गोलमुरी के जयनगर में रहते हैं. बच्चे के पिता डी. करुणाकरण ने बताया कि बुखार की शिकायत पर उन्होंने अपने बेटे को 15 अगस्त को यहां भर्ती कराया था. डॉक्टरों ने स्वस्थ बताकर रविवार को डिस्चार्ज कर दिया था. मगर घर पहुंचते ही उनके बेटे की तबीयत फिर से बिगड़ने लगी. आज पुनः अस्पताल लेकर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने और गलत ट्रीटमेंट का आरोप लगाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

