जमशेदपुर : भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष उपाध्याय ने उत्क्रमित विद्यालय, घोड़ाबांधा में 46 स्कुली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं खाद्य सामग्री का बैग बांटा. सुभाष उपाध्याय ने अपनी टीम के साथ स्कूल के बच्चों संग कुछ समय बिताते हुए कहा कि हमें समाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए अपने आसपास के जरुरतमंद बच्चों को उनसे संबंधित साधन उपलब्ध कराते रहना चाहिए. इससे शिक्षा के प्रति बच्चों में उत्साह बढ़ेगा. बच्चे शिक्षित होंगे और उनका भविष्य उज्जवल होगा।
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरविंद साहु, मंडल अध्यक्ष नरेश गौरा, परिषद के महानगर अध्यक्ष संदीप झा, समाजसेवी संजय उपाध्याय, रौशन सिंह बिट्टू, राजकुमार झा शामिल हुए।
