जमशेदपुर : झामुमो नेता बिनीत जायसवाल ने रविवार क़ो खड़ंगाझार अंतर्गत गणेश मंदिर, विकास मैदान, संतोषी मंदिर क्षेत्र में जुगसलाई विधायक एवं झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी के समर्थन में जनसम्पर्क अभियान चलाया। झामुमो नेता बिनीत जायसवाल ने हेमंत सरकार के उपलब्धियां एवं 5 साल में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी द्वारा क्षेत्र में किये गए विकास कार्य क़ो देखते हुए घर-घर जाकर मंगल कालिंदी क़ो फिर से जिताने के लिए अपील की. अभियान में झामुमो नेता बाबाजी, रजत प्रसाद, सक्छम श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता, साहिल राज, दिनेश, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Advertisements

Advertisements
Advertisements

