सरायकेला : सरायकेला जिला के आर आई टी थाना पुलिस ने दो रंगदार को गिरफ्तार किया है। वैसे गिरफ्तार दोनों अभियुक्त आदित्यपुर और आर आई टी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वैसे इन दोनों अभियुक्तों ने जमशेदपुर उलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाई का रहने वाला उदय प्रताप सिंह से रंगदारी मांगा था। उधर रंगदारी मांगने वाला रोहित लोहार एक कुख्यात अपराधी है। इससे पहले भी हत्या रंगदारी और लूट के मामले में जेल जा चुका है। वहीं दूसरा आरोपी निखिल महतो को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वैसे अब तक दो अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत मिली है और बाकी बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है जिस व्यक्ति से रंगदारी मांगा था वह एक व्यापारी है।
Advertisements

Advertisements
Advertisements

