जमशेदपुर : भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह के पोटका विधानसभा के जुड़ी स्टेडियम चुनावी सभा को सम्बोधित करने हेतु आगमन पर उनका भाजपा की ओर से भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया, उनका स्वागत करने के लिये जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विधुत वरण महतो के सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा सुन्दरनगर पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पु”,भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितीश कुमार, भाजपा नेता संजय सिंह, बॉबी शर्मा, नीलू कुदादा, धनंजय उपाध्याय, खेलाराम बेसरा, सुदीप्तो दे राणा, संजीव भकत, पिंटू सारंगी ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत कर सम्मानित किया, इस दौरान भाजपा नेता अनमोल वर्मा “पप्पु” ने अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया गया. यहाँ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे इस दौरान उत्साह लोगों में देखा गया.अमित साह ने सारे नेताओं का अभिनन्दन को स्वीकार किये।

