भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने मतदाताओं से राष्ट्रहित में मतदान का किया आग्रह, कहा- यह चुनाव लूट, झूठ और वादाखिलाफी की सरकार से निजात पाने का अवसर, मतदान के लिये घर से निकलने की अपील की
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने शहर के सभी प्रबुद्ध मतदाताओं से राष्ट्रहित में मतदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने जमशेदपुर महानगर अंतर्गत आने वाले जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिम, पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा सीटों पर भाजपा-एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। सुधांशु ओझा ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार सुशासन और विकास के प्रति संकल्पित है और जनता के सहयोग से राज्य में एक स्थिर एवं विकासोन्मुखी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार ने जनता के साथ कई वादे किए, लेकिन किसी भी वादों को पूरा करने के लिए कोई प्रयास नही किया। उन्होंने वर्तमान महागठबंधन सरकार को “लूट, झूठ और वादाखिलाफी” की सरकार करार दिया और कहा कि अब जनता इससे निजात पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि राज्य में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार, असुरक्षा और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है, उसे बदलने के लिए अब जनता को आगे आना होगा। भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनती है, तो झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव किए जाएंगे।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा-एनडीए के प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, सरयू राय, मीरा मुंडा एवं रामचंद्र सहिस को समर्थन और आशीर्वाद देकर राज्य में मजबूत एवं सुदृढ़ सरकार का निर्माण करें। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों से निकलें और अपने बहुमूल्य वोट से भाजपा-एनडीए के प्रत्याशियों को आशीर्वाद देकर सुशासन की स्थापना में भागीदार बनें।