नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपनी सगाई की खबर साझा की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है। रिंकू सिंह, जो पिछले दो सालों से टीम इंडिया में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज 25 साल की उम्र में सांसद बनी थीं। वह मछली शहर से लोकसभा चुनाव में जीतकर सांसद बनीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की है। प्रिया सरोज ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।
Advertisements
Advertisements

