जमशेदपुर : भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ जटा शंकर पाण्डेय ने दिल्ली में भाजपा के प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत भाजपा की नीतियों तथा बिश्व के सर्बधिक लोकप्रिय तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत है. इस जीत के लिए दिल्ली की जनता बहुत ही बधाई के पात्र हैँ जिन्होंने देश हित में निर्णय लेकर राष्ट्रवादी सोच को मजबूत किया है. इस जीत के लिए दिल्ली के भाजपा।कार्यकर्त्ता तथा नेताओं को जितनी भी बधाई दी जाय कम है. इस जीत से दिल्ली की दिन दूनी तथा रात चौगुनी उन्नति होगी. तथा भारत के विकास में मिल का पत्थर का साबित होगा।
Advertisements

Advertisements
Advertisements

