रांची : राजधानी रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू (H5N1) का मामला सामने आने के बाद रविवार को 325 पक्षियों (गिनी फाउल) को मार दिया गया। ये सभी गिनी फाउल छात्रों के शैक्षिक कार्य के लिए रखे गए थे। इस कदम को संक्रमण फैलने से रोकने के लिए उठाया गया है। वहीं, बर्ड फ्लू के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए फार्म से एक किमी की परिधि के इंफेक्टेड जोन में सोमवार से मैपिंग की जाएगी. अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है।
Advertisements

Advertisements
Advertisements

