जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा बागान में 19 वर्षीय युवक प्रेम कुमार साह ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि युवक रात में 11 बजे खाकर कमरे में अकेले सोने के लिए गया. जब सुबह उसके परिजनों ने उठाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खोला तो उसके बड़े भाई ने पीछे भीनटीलेटर से अन्दर घुसकर देखा तो पाया कि वह खिड़की के फीता के सहारे लटका हुआ है।
Advertisements

Advertisements
बताया जा रहा है कि उसका पड़ोस के किसी युवती के साथ प्रेम संबंध था. और उस लड़की का पिता उसको कई बार आकर धमकाया भी है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर फीता के सहारे युवक ने फांसी कैसे लगाई मामला पूरा पेचीदा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
