जमशेदपुर : भाजपा झारखण्ड प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य डॉ जटा शंकर पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर तथा पाकिस्तान के कुल 9 ठिकानो पर किए गए कार्यवाई की सराहना करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसके लिए बधाई के पात्र है. यह कार्रवाई देश की जनता की भावना के अनुरूप है. इसकी जितनी भी प्रसंशा की जाय कम है. इससे साबित हो गया कि यदि देश का नेतृत्व योग्य हाथो में रहेगा तो देश कुछ भी कर सकता है. साथ ही साथ भारत ने साबित कर दिया कि जो भी देश इसके तरफ आँख उठा कर देखेगा उसकी आँख फोड़ देगा. भारत सामरिक दृश्टिकोण से इतना सक्षम है कि जो भी इससे टकराएगा उसकी छाती पर मुंग दर देंगा तथा उसको मुँह की खानी पड़ेगी।






