जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने 2 महीने में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गृह लुट, छीनतई, लुट और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुल नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि बीते दिन मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात्रि नीलडीह डालमा रोड के समीप छापामारी की, जहां झाड़ियां में अपराधीक घटना की योजना बनाते 7 लोगों को गिरफ्तार किया जिनके पास से पिस्तौल और अन्य हथियार बरामद की गई।
पूछताछ में उनके द्वारा स्वीकार किया कि 28 अप्रैल को सिद्धघोड़ा क्षेत्र के एक रिटायर्ड शिक्षिका के घर में लूट को अंजाम इन्हीं लोगों के द्वारा दी गई साथ ही टेल्को और सिदघोड़ा में छीनतई की घटना को भी इन्हीं लोगों ने अंजाम दिया था। ये सभी कार में सवार होकर घटना को अंजाम देते थे। जिस वजह से पुलिस को उन लोगों तक पहुंचने में काफी समय लग गया। सिटी sp ने बताया कि लूट की घटना में कुछ माह पूर्व पुलिस ने उसी घर से कुछ अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था वे सभी इस गिरोह के सदस्य थे। जिसके आधार पर लुट की घटना को अंजाम दिया गया। ये अपराध एक संयुक्त गिरोह बनाकर जमशेदपुर ही नहीं धनबाद और अन्य जिले में भी इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस अन्य जिले के पुलिस से भी संपर्क कर इन अपराधियों की अपराध बारे में और जानकारी प्राप्त करेगी। वहीं दूसरी ओर पिछले दिनों साकची में हुई फायरिंग के मामले में हथियार के साथ 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है सिटी एसपी ने बताया कि दानिश और नदीम गिरोह के बीच पैसे की लेनदेन को लेकर यह फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। वैसे इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान आरंभ की जिसमें इन दो अपराधियों को स्वर्णरेखा लिंक में कार से जाते गिरफ्तार किया गया,जिसमें कार से एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद की गई । ये दोनों दानिश गिरोह से संबंध रखते हैं और स्वीकार किया कि इन्हीं लोगों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया । फिलहाल सभी गिरफ्तार अभियुक्तों से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
