जमशेदपुर : न्यू बारीडीह स्थित पार्क में क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की टीम द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों ने घर और बाहरी परिवेश में पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी साझा की तथा पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” है। यह विषय आज के समय की एक गंभीर समस्या को उजागर करता है, क्योंकि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए सबसे घातक तत्वों में से एक बन चुका है। आज शायद ही कोई ऐसा स्थान या व्यक्ति हो जो प्लास्टिक का उपयोग न करता हो, जिससे यह और भी गंभीर चुनौती बन गई है।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष बीना सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष पूनम सिंह, गोविंदपुर मंडल महामंत्री अंशु सिंह, पुतुल सिंह, रितु सिंह, प्रदीप सिंह, मालती सिंह, प्रतिभा सिंह, सिंपल सिंह, अंजली सिंह, संजू सिंह, सिक्की सिंह सहित समाज के कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
