जमशेदपुर : जुगसलाई व्यवसायी स्व. संजय श्रीवास्तव (बबुआ) की द्वितीय पुण्यतिथि पर बुधवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर स्व. संजय श्रीवास्तव के सुपुत्र अरीन श्रीवास्तव ने बाराद्वारी स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मध्य खाद्य सामग्रियों का वितरण कर उनसे आशीर्वाद लिया।
Advertisements
Advertisements


वहीं दोपहर में जुगसलाई टाटा नगर स्टेशन, गोलपहाड़ी के निकट सभी लोगों को खिचड़ी का भोग खिलाया गया. यह सेवा में मुख्य रूप से सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, कुलदीप सिंह, ललित राव एवं कार्यकर्तागण, साथ ही एंटी करप्शन ब्यूरो मे कार्यरत गणेश चैतन्य भी मौजूद थे।


