जमशेदपुर : जमशेदपुर से रांची जा रही शाहिद बस व 709 ट्रक में शनिवार रात सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर में दोनों वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं ट्रक का चालक केबिन में फंस गया. घटना रांची के नामकुम थाना से 50 मीटर की दूरी स्थित आचार्यकुलम स्कूल के सामने की है. मौके पर पहुंची पुलिस चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया. शाहिद बस (जेएच 05डीएल6812) जमशेदपुर से रांची की ओर जा रही थी .तेज रफ्तार व ओवरटेक के दौरान बुंडू की और जा रहे ट्रक (जेएच 01सीवी4894) को टक्कर मार दी।
Advertisements

Advertisements
Advertisements

