जमशेदपुर : कोवाली थाना क्षेत्र के हरिणा स्थित गुड़रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इसका प्रभाव लव कुश आवासीय विद्यालय पर भी पड़ा है. अचानक से पानी प्रवेश कर गया और बच्चों की परेशानी बढ़ गई. बच्चे किसी तरह से स्कूल की छत पर भागकर पहुंचे और अपनी जान बचाई. स्कूल पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. बच्चों को स्कूल से निकालने के लिए कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान पहुंचे. उनकी ओर से स्थानीय लोगों के सहयोग से 162 बच्चों को रेस्क्यू किया गया. इस बीच रस्सी का सहारा लेकर बच्चों को किसी तरह से बाहर निकाला गया. इसके बाद बच्चों ने राहत की सांस ली।




