जमशेदपुर : शिक्षित बेरोजगार मंगलाहाट दुकानदार संघ एवं कोल्हान मोइनरिटी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शाही आदिल ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रामदास सोरेन झारखंड के एक प्रमुख राजनेता थे, जिन्होंने राज्य के शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया। वह झामुमो के वरिष्ठ नेता थे और आदिवासी समाज में उनकी अच्छी पकड़ थी। उनके निधन से झारखंड की राजनीति में एक बड़ा नुकसान हुआ है. उनकी भरपाई करना मुश्किल है. उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।
Advertisements
Advertisements

