जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल की बैठक स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान में मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नुवोको सीमेंट कंपनी की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जाहिर की गई। कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों ने बताया कि कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत अब तक कोई भी सार्थक जनहित कार्य नहीं किया गया है। वहीं, बैठक में उपस्थित पार्टी नेताओं ने कहा कि नुवोको सीमेंट कंपनी का अड़ियल रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता की समस्याओं को दरकिनार करने और स्थानीय हितों की अनदेखी के कारण सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नुवोको कंपनी के खिलाफ आने वाले दिनों में उग्र जनआंदोलन छेड़ा जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, उपाध्यक्ष संजीव सिंह एवं राजीव सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, आईटी सेल प्रभारी बिनोद सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य कमलेश सिंह एवं जुगनू वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता मधु सिंह, जे.पी. सिंह, सतीश मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य अंजय सिंह भोला एवं सतीश सक्सेना व अन्य उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री शिवजी प्रसाद ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मंडल मंत्री जगदीश मिश्रा ने दिया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलू मछुआ समेत गोविंदपुर मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट रुप से कहा कि यदि नुवोको कंपनी ने शीघ्र ही जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन की रूपरेखा बनाकार उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
