चतरा। शहर में एक बार फिर ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार फैलने लगा है। कभी चोरी छिपे बिकने वाले नशे का सामान आज धड़ल्ले से गली-मुहल्लो में बिक रहा है। साथ ही सुनसान जगहो पर ब्राउन शुगर पीते देखे जा रहे है। पुलिस के नाक के नीचे से लेकर गली-कूचों व सार्वजनिक स्थलों तक यह खतरनाक नशा आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। किशोर और युवा ब्राउन शुगर के शिकार हो रहे हैं. 300 से 500 रुपये तक की छोटी-छोटी पुड़िया आसानी से उपलब्ध हो रही है। जिससे एक ओर ब्राउन शुगर बेचने वाले मालामाल हो रहे है, वहीं युवा पीढ़ी नशे के गिरफ्त में आकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। महंगे नशे करने की लत लगने के बाद अपनी लत पूरी करने के लिए अपराध की ओर रूख करने से भी नहीं हिचकाते हैं। ऐसा कई मामले आ चुके हैं कि नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाईल छिनतई, घरो में चोरी किया है। हालांकि समय-समय पर पुलिसिया कार्रवाई होती है. कार्रवाई का असर कुछ दिनों तक दिखता है। फिर वहीं खेला शुरू हो जाता है। शहर के लोगों ने पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल से इस खतरनाक नशे के कारोबार पर तुरंत रोक लगाने व ब्राउन शुगर का पुड़िया बेचने वालों पर कारवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में एसडीपीओ संदीप सुमन ने कहा कि ब्राउन शुगर बेचने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ब्राउन शुगर का पुड़िया बेचने वालों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जायेगा।

