पलामू : मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत केदल गांव में बुधवार देर रात पुलिस और टीएसपीसी के रीजनल कमांडर दस्ता के साथ मुठभेड़ हुई है। जिसमें झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हुए है, जबकि 1 अन्य घायल भी है। फिललाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। देर रात से पलामू एसपी पूरे मामले में नजर बनाए है। अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया और डॉक्टरों की टीम को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया है।


शहीद जवानों में संतन मेहता और जवान सुनील राम शामिल है। जंगल मे अभी तक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पलामू एसपी रिष्मा रमेशन को सूचना मिली कि रीजनल कमांडर अपने गांव में करमा पर्व मनाने पहुंचा है। इसके बाद पुलिस टीम ने गांव की घेराबंदी शुरू की। इस दौरान पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए है, जबकि एक घायल है। शहीद जवानों में जिला पुलिस बल के जवान संतन मेहता और जवान सुनील राम शामिल है। वहीं एक जवान रोहित कुमार जख्मी है। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए MMCH अस्पताल में भर्ती कराया है।
