जमशेदपुर : महिला इंटक की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीना सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव शिखा चौधरी के नेतृत्व में सोनारी फेज 4 आदर्श नगर शिव मंदिर के समीप महिलाओं के लिए एक परिचयात्मक मीटिंग का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी तादाद में महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रीना सिंह ने इंटक के विषय में विस्तार से महिलाओं को बताया. मुख्य वक्ता के रूप मे बोलते हुए झारखंड इंटक के सचिव शैलेश पांडेय ने सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया। अंत में शिखा चौधरी ने महिलाओं को इंटक से जुड़ने का आह्वान किया एवं धन्यवाद दिया।
Advertisements

