जमशेदपुर : तमिलनाड़ू के डिंडीगुल जिले में हो रही 71वी सीनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप अपने पुल में झारखंड बॉल बैडमिंटन की पुरुष टीम ने बिहार ,(DAE) डी ए ई ,असम, चण्डीगढ़, त्रिपुरा, उत्तराखंड को हराकर प्री क्वॉटर फाइनल में प्रवेश किया ।वही महिला बॉल बैडमिंटन टीम ने मध्य प्रदेश, हरियाणा,गुजरात ,त्रिपुरा को हराया।

पुरूष और महिला दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्री क्वॉटर फाइनल में जगह पक्का किया। झारखंड बॉल बैडमिंटन के महा सचिव मज्जी रवि कुमार और संघ के सभी पदाधिकारी गणों ने पुरुष और महिला दोनों ही टीम खिलाड़ियों और टीम के कोच एवं मैनेजर को बधाई दिया, और अगले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दिया। 
गुलाबी रंग के जर्सी में झारखंड टीम के खिलाड़ी। 9204485073
