जमशेदपुर : महानवमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मीरा मुंडा ने सपरिवार कन्या पूजन कर मां आदिशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालिकाओं का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार किया गया। उन्हें सुस्वादिष्ट भोजन कराया गया और उपहार भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया गया।
Advertisements

