जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के स्मार्ट बाजार के पास एक युवक सोनू शर्मा पर फायरिंग हुई है. सोनू शर्मा रांची टाटा हाईवे एनएच 33 पर सनशाइन कांप्लेक्स के सामने पांडे कांप्लेक्स में अपने ट्रांसपोर्ट ऑफिस में बैठे हुए थे। तभी की घटना बताई जा रही है. पुलिस को मौके से कोई खोखा नहीं मिला है, जहां गोली लगने की बात कही जा रही है वहां कोई बुलेट पैलेट भी नहीं मिला है।
घटना संदिग्ध मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर कई युवक थे. थाना प्रभारी का कहना है कि कुछ युवकों ने यहां नशा किया. इसी के बाद झगड़ा हुआ है. इसी झगड़े में दुकान का शीशा टूटा है. वैसे पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. जांच के बाद जो सामने आएगा उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।
Advertisements

Advertisements

