जमशेदपुर : गुरुद्वारा कलगिधर साहिब, टुईलाडूंगरी में सिख नवजवान सभा के तत्वावधान में श्री गुरु रामदास का पावन प्रकाश गुरुपर्व का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, प्रेम और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में सुबह से ही शब्द कीर्तन, अरदास, गुरु का लंगर और दीवान सजाए गए, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु घर की बरकतें प्राप्त कीं। कीर्तन दरबार में रागी भाई प्रभजोत सिंह मन्नी का जथा और भाई निर्मल सिंह का रागी जथा ने गुरु रामदास जी की महिमा का सुंदर गायन कर संगत को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में सिख नवजवान सभा, इस्त्री सत्संग सभा तथा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर संगत की सेवा में तन, मन और धन से भाग लिया। सिख नवजवान सभा के प्रतिनिधियों ने बताया कि ऐसे समागमों का उद्देश्य युवा पीढ़ी में गुरबाणी प्रेम, सेवा भावना और एकता को बढ़ावा देना है।
अंत में गुरुद्वारा परिसर में गुरु का लंगर वितरित किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक भाग लिया। इस विशेष समागम को सफल बनाने मे सिख नौजवान सभा के प्रधान रंजीत सिंह, सचिव सतवंत सिंह, चेयरमैन जसबीर सिंह गिल, कैशियर चरणजीत सिंह, मित प्रधान जोरावर सिंह, सोनी सिंह एवं हरमन गिल, नवजोत सिंह, हरजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, रजत सिंह, सन्नी सिंह बल, सोनी सिंह, हरदीप सिंह राजू, शशि सिंह, दलजीत सिंह राजा, साहेब सिंह सब्बू, जसबीर सिंह, बॉबी सिंह, सूरज सिंह, राजकमल सिंह, राजू सिंह,ओमी सिंह तथा स्त्री सभा से सतनाम कौर, दलबीर कौर, चरणजीत कौर, संदीप कौर, बेबी कौर, सुनीता कौर का सम्पूर्ण सहयोग रहा।
