जमशेदपुर : बोकारो में 200 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जी जीएसटी लेनदेन के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। राज्य जीएसटी विभाग और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की संयुक्त कार्रवाई में एक स्थानीय व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों ने उसके ठिकानों से करीब 50 लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में फर्जी बिलिंग से जुड़े दस्तावेज़ जब्त किए हैं।



प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी व्यवसायी ने दर्जनों फर्जी फर्मों के नाम पर जीएसटी नंबर जारी करवा कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का फर्जी लाभ उठाया और करोड़ों का टैक्स चोरी किया। अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह राज्य के कई जिलों में सक्रिय था और अलग-अलग उद्योगों के नाम पर फर्जी बिलिंग कर टैक्स चोरी कर रहा था।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, अब तक 200 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी लेनदेन के प्रमाण मिले हैं। जांच टीम ने आरोपी से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान कर ली है और जल्द ही नेटवर्क के अन्य सदस्यों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
