जमशेदपुर : जमशेदपुर में तड़ीपार अपराधी गुड्डू पांडे के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस कांड का आरोपी उलीडीह का आकाश नामता को मुंगेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले में पुलिस ने मंगलवार की देर शाम छापेमारी कर आकाश नामता समेत चार लोगों को पकड़ा। इनके पास से एक पिस्टल, 50 कारतूस, एक कार, चार मोबाइल फोन और 32,480 रुपये जब्त किए गए।
Advertisements

Advertisements
इन चारों में दो खरीदार और दो हथियार सप्लायर बताए जा रहे हैं। मुंगेर पुलिस ने बताया कि यह गिरोह हथियारों की खरीद-बिक्री के लिए आया था। दो अन्य हथियार सप्लायर फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
