लोकतंत्र सवेरा : दीपों का त्योहार ‘दीपावली’ हर दिल को रौशन कर देने वाला सबसे सुंदर पर्व है। यह सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि उम्मीदों, प्रेम और एकता का उत्सव है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कुबेर की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। चारों ओर जगमगाते दीप, खुशियों की गूंज और मिठाइयों की खुशबू हर दिल को उत्साहित करती है।
साल 2025 में दिवाली आज 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जा रहा है। यह दिन हर इंसान के जीवन में उजाला लाने का प्रतीक है। तो चलिए इस दिवाली अंधकार को पीछे छोड़कर नए सवेरे का स्वागत करते हैं।
