जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र के गीतिलता मुख्य सड़क पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार युवक गीतिलता मार्ग से गुजर रहा था, तभी वह एक बड़े वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
Advertisements

Advertisements
