रांची (संवाददाता) : पिठौरिया थाना पुलिस ने कांड संख्या 140/25 के प्राथमिक अभियुक्त खालिद अंसारी (उम्र लगभग 38 वर्ष, पिता निजाम अंसारी) तथा माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत ST No. 5027/2023 के वारंटी हसीब अंसारी (पिता वसीम अंसारी) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों अभियुक्त ग्राम काटमकुली, थाना पिठौरिया, जिला रांची के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों की गिरफ्तारी थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान हुई। थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि प्राथमिक अभियुक्त खालिद अंसारी पर पिठौरिया थाना कांड संख्या 140/25 में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है, वहीं हसीब अंसारी को न्यायालय द्वारा पूर्व में वारंटी घोषित किया गया था।



पुलिस ने दोनों को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में रांची जेल भेज दिया। स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
