राॅंची। रिंग रोड स्थित ट्यूलिप हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। अस्पताल में मरीज के परिजनों और कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की है। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर शनिवार को जांच कमेटी ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। जांच में अस्पताल को दोषी पाए जाने के बाद लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की गई।
Advertisements
Advertisements

