गोला (रामगढ़) : वॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स की अनौपचारिक बैठक भंडारी रेस्टोरेंट के सभागार में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवानंद सिन्हा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मधु सिन्हा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुजीत सिन्हा विशेष रूप से शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए पत्रकार हित से जुड़े मुद्दों पर सुझाव मांगे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुजीत सिन्हा ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को सौंपे गए ज्ञापन के प्रमुख बिंदुओं से उपस्थित पत्रकारों को अवगत कराया।

बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार स्वास्थ्य बीमा एवं पत्रकार पेंशन योजना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही संगठन के विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महत्वपूर्ण सुझावों को “डिमांड ऑफ मेमोरेंडम” में शामिल करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने रामगढ़ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार झा को जिले में संगठन विस्तार करने का सुझाव दिया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा, सुरेश कुमार शर्मा, दिलीप करमाली सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
लोकतंत्र सवेरा न्यूज| शनिवार, 12 सितंबर 2026
