धनबाद : झारखंड स्थापना दिवस समारोह के तीसरे दिन धनबाद में जोश और उमंग के साथ साइक्लोथॉन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, एसपी प्रभात कुमार समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया और शहर की सड़कों पर साइक्लिंग कर स्वस्थ जीवन व स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। युवाओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली, जिसने पूरे आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।
