जमशेदपुर : झारखंड में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया है। जमशेदपुर कोर्ट के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज के दो पुलिस बॉडीगार्ड और सरकारी वाहन चालक का शव रांची के धुर्वा डैम से बरामद होने से सनसनी फैल गई है। तीनों मृतक राजधानी रांची में एक कार्यक्रम के सिलसिले में आए थे, लेकिन देर रात उनकी कार अनियंत्रित होकर डैम में गिर गई—यह शुरुआती जांच में सामने आया है।



कौन-कौन हैं मृतक?
सत्येंद्र कुमार (पुलिस जवान)
उपेंद्र कुमार सिंह (पुलिस जवान)
रोबिन कुमार (सरकारी वाहन चालक)
इंटरनेशनल कोंकरेटर कंपनी की मदद से पुलिस ने डैम में तलाशी अभियान चलाया और कार के साथ तीनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस जवानों के दो हथियार और एक क्षतिग्रस्त कार भी घटनास्थल से बरामद हुई है।
कैसे हुआ हादसा….?
पुलिस के अनुसार शुरुआती अंदेशा है कि देर रात किसी वजह से कार का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे डैम में जा गिरा।
सुबह स्थानीय लोगों ने कार को पानी में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार तथा शवों को बाहर निकाला गया।
एक और व्यक्ति की तलाश…..
पुलिस एक और व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसे लेकर संदेह है कि वह भी कार में सवार हो सकता है। गोताखोरों की टीम लगाकर उसे खोजा जा रहा है।
पुलिस जांच किस दिशा में…..?
पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि— जज के बॉडीगार्ड और चालक इतनी रात और इतनी ठंड में डैम इलाके में क्यों गए ?
वे वहां किस परिस्थिति में पहुंचे…?
कार का संतुलन कैसे बिगड़ा….?
मौके से पोस्टमॉर्टम के लिए तीनों शव को भेज दिया गया है और कई पहलुओं पर बारीकी से जांच चल रही है।
क्या है मौजूदा स्थिति….?
तीनों शव बरामद
हथियार और कार भी मिली
एक संदिग्ध/संभावित चौथे व्यक्ति की खोज जारी
जांच टीम की कई यूनिटें सक्रिय….
यह हादसा अब एक बड़े सवालों वाले मामले में बदल गया है। पुलिस हर पहलू—तकनीकी, फोरेंसिक, लोकेशन ट्रैकिंग, और कॉल डीटेल—की जांच कर रही है।
