CHATRA : पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देशानुसार अवैध अफीम की खेती करने वालों की गिरफ्तारी हेतु समकालीन अभियान चलाया जा रहा है, उसी क्रम में दिनांक – 19/11/2025 को हंटरगंज थाना अंतर्गत तिलहेत पंचायत में अफीम की खेती करने वाले तीन अभियुक्तों जो हंटरगंज थाना, काण्ड संख्या -03/25 दिनांक-07.01.25 धारा -27(a)/28/29/30 NDPS एक्ट एवं 33 वन अधिनियम में लम्बे समय से फरार चल रहे थे, उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया I

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-
1. युगेश गंझु, पिता किशुन गंझु , सा0 – लुटा – फटहा, थाना- हंटरगंज, जिला- चतरा ।
2. त्रियोगी कुमार उर्फ त्रियोगी गंझु, पिता किशुन गंझु, सा0 -लुटा – फटहा, थाना- हंटरगंज, जिला-चतरा ।
3. विरोधी भुईया, पिता छकौड़ी भुईया, सा0 लुटा- फटहा, थाना- हंटरगंज, जिला-चतरा ।
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी/पुलिसकर्मी
1. थाना प्रभारी हंटरगंज प्रभात कुमार
2. पु0अ0नि0 नितेश कुमार प्रसाद
3. हंटरगंज थाना, सशस्त्र बल
चतरा पुलिस के द्वारा आम जनता से अफीम की खेती नहीं करने की अपील की जा रही है
