जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर–2, क्रॉस रोड नंबर–6 में गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार हमलावरों ने तौकीर उर्फ़ गोरा को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। अचानक हुई गोलियों की आवाज़ से पूरा इलाका दहल उठा और देखते ही देखते तौकीर ज़मीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए।



डॉक्टरों ने किया मृत घोषित….
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और घायल तौकीर को निजी वाहन से टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया। उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, उसे सीने और पेट में गोलियां लगी थीं।
खोखा बरामद….
सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घटनास्थल से कई खोखे भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश या किसी पुराने विवाद का नतीजा माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस…..
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फायरिंग करने वाले हमलावरों की पहचान की जा सके। घटना के बाद शास्त्रीनगर इलाके में दहशत का माहौल है।
