रांची : राज्य में शीतकालीन सत्र शुरू हो चुकी है। इधर सड़क पर ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ का खतियान व छात्रों के मांगो को लेकर पदयात्रा जारी है। पदयात्रा करते हुए आज दूसरे दिन हजारीबाग सदर तक पहुंचे। यह पदयात्रा 9 दिसंबर को रांची प्रवेश करेगी। राजधानी में विशेष शक्ति-प्रदर्शन को लेकर आज संगठन का सामूहिक बैठक संपन्न हुआ। बैठक में पदयात्रा व विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन पर चर्चा परीचर्चा हुआ एवं सुचारू सफलता हेतु रणनीति तय हुआ।

पद यात्रियों का ठहराव की व्यवस्था, निर्धारित रूट गमन, प्रशासन से सामंजस आदि विषयों पर चर्चा हुआ
बैठक में संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा की हम लोग राजधानी में पूरी ताकत के साथ आंदोलन करेंगे। मांगों को मजबूती से सरकार के समक्ष रखेंगे। ताकि सदन पर बैठे माननीयों तक हमारी आवाज गूंज सके। जिला अध्यक्ष संजय महतो ने कहा की आंदोलन की तैयारी हेतु संगठन के सभी विंग को सूचनार्थ किया गया है। हटिया, सिल्ली, ईचागढ़,मांडर,तमाड़,खिजरी विधानसभा के कार्यकर्ता गण मौजूद रहेंगे।
बताते चलें कि मंगलवार को पद यात्रियों का बृहद संख्या जुटान बूटी मोड़ में होगी। एवं बरियातू रोड रातू रोड होते हुए विधानसभा की ओर बढ़ेंगे। शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान के बैठक में, देवेंद्र नाथ महतो, रतिया गंझू, संजय महतो, जयंती देवी, सुमित खतियानी, पप्पू कुडमी, सीमा देवी, गुना भगत, रंभा देवी, पंचम एक्का, राजु चैंडी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
